फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Make a change to a vote

एक वोट से करो बदलाव

Fri, 20 Jan 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Make a change to a vote
जीजीआईसी में स्लोगन प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया। कस्बे के ब्रहमानंद इंटर कालेज और अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय में नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने जोशीले भाषण तैयार किए। वहीं तहसील में कोटेदारों
विज्ञापन


की बैठक लेते हुए उन्हें मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को अमगांव रोड स्थित अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय में नारा लेखन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में छात्र हिमांशु राजपूत ने लिखा जब तक सूरज चांद रहेगा, मतदान हमारा अधिकार रहे। छात्रा उमेश कुमारी ने लिखा
विज्ञापन


घर-घर हमारा नारा है मतदान अधिकार हमारा है। इसी तरह छात्रा कल्पना गुप्ता ने लिखा एक वोट से करो बदलाव नेताजी के बदलो हाव-भाव। प्रतियोगिता में करीब तीन सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया।इसी तरह से ब्रहमानंद इंटर कालेज में छात्र छात्राओं के बीच नारा जागरूकता प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने मतदान को लेकर एक से बढ़कर एक नारे लिखे। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह एक स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए वोट करे। इस मौके पर शिक्षक चंद्रशेखर सिंह, मंगल सिंह आदि ने छात्रों को जागरूक किया।

मुन्नालाल, शीला सोनकर संतराम राजपूत, अनिल, मेहेर, छेदालाल आदि टीचर रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र छात्राओं के लिखे नारे चुनाव आयोग भेजे जाएंगे। वहीं तहसील परिसर में तहसीलदार परशुराम ने क्षेत्र के समस्त कोटेदारों के साथ बैठक की।मतदाता जागरूकता अभियान पर जीजीआईसी व

राजकीय महिला डिग्री कालेज में स्लोगन प्रतियोगिता हुई। जीजीआईसी में 48 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्राओं ने नारे लिखे। चुनाव नहीं मतदान करें, नए भारत का निर्माण करें, सोच समझ कर वोट करें, सही नेता का चुनाव करें। प्रतियोगिता को आयोजित

कराने में वंदना खरे, मीनू ,नीलोफर, नीना पांडेय, प्रेरणा सिंह ने सहयोग किया। प्रधानाचार्या नुजहत सईद फात्मा ने शत प्रतिशत मतदान की अपील की। प्रतियोगिता में सोनल प्रथम, साक्षी द्वितीय व अलीशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।उधर, राजकीय महिला डिग्री कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के


तहत आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में छात्राओं ने अम्मा, दादी, बहना, भाई, वोट डालने जाना भाई। युवा हो तुम देश की शान, जागो उठो करो मतदान आदि स्लोगन लिख लोगों के जागरुक किया। इसी तरह वोट के लिए संकल्प पत्र भरने में भी छात्राआें ने हिस्सा लिया। इस मौके पर स्टाफ ने संकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed