फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   magisterial inquiry completed, dm sent report to government

मजिस्ट्रेटी जांच पूरी, डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट

Mon, 23 May 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
magisterial inquiry completed, dm sent report to government
हमीरपुर। महिला जिला अस्पताल में वसूली व बेपर्दा महिलाओं के वायरल वीडियो की मजिस्ट्रेटी जांच दो सप्ताह में पूरी हो गई है। डीएम ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

महिला जिला अस्पताल में दो चिकित्सकों के बीच उठे विवाद के बाद अस्पताल में बेपर्दा महिलाओं के वीडियो और सीएमएस का वसूली व बंदरबाट को लेकर वीडियो वायरल हो गया था। इस मामले में जिला मजिस्ट्रेट डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने आठ मई को मजिस्ट्रेटी जांच के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, परियोजना निदेशक साधना दीक्षित, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके यादव की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी थी। डीएम ने आख्या एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। हालांकि जांच दो सप्ताह में पूरी हो सकी। डीएम डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी का कहना है कि वायरलवीडियो को लेकर जांच पूरी हो गई है, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

गर्भवती को भर्ती न करने को लेकर आज जाएगी रिपोर्ट
हमीरपुर। महिला जिला अस्पताल में गर्भवती को भर्ती न किए जाने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने 19 मई को संज्ञान लिया था। जिसके बाद तीन दिन से प्रसव के लिए भटक रही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले को लेकर सीएमएस डॉक्टर फौजिया अंजुम नोमानी से स्पष्टीकरण तलब किया था। जिसमें उन्होंने 23 मई तक पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए आख्या मांगी थी। जांच पूरी होने पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed