फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Long jam on the highway, thousands of vehicles stranded

छह घंटे जाम से जूझता रहा हाईवे सहित बांदा मार्ग

Sun, 27 Feb 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Long jam on the highway, thousands of vehicles stranded
हमीरपुर/भरुआसुमेरपुर। हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर ट्रकों के खराब होने से जाम लग गया। भरुआसुमेरपुर में रात दो बजे से सुबह छह बजे तक वहीं शहर में सुबह 10 बजे से दो बजे तक जाम लगा रहा। शहर के जाम में लगभग 10 किलोमीटर तक वाहनों का काफिला फंसा रहा। पुलिस को जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार की रात दो बजे फैक्टरी एरिया में दो ट्रकों के खराब हो जाने से बांदा-हमीरपुर मार्ग पर जाम लग गया। जिसमें हजारों वाहन फंसे रहे। एंबुलेंस, समाचार पत्रों के वाहन भी जाम में फंसीं रही। सुबह आठ बजे खराब ट्रकों को हटवाकर यातायात सामान्य किया गया। इस दौरान छह घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बढ़ी थी कि सुबह 10 बजे शहर में यमुना पुल पर एक ट्रक खराब हो गया। जिससे हाईवे पर 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। दोपहर दो बजे क्रेन से ट्रक को हटवा गया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि ओवरलोड ट्रक जल्दी निकलने के चक्कर में आड़ा-तिरछा वाहन कर देते हैं। जिससे दूसरी ओर से आने वाले वाहन फंस जाते है। जिसे सुबह कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया गया है।

मौजूदा समय में कस्बे के अंदर हाईवे मरम्मत का कार्य पीएनसी करा रही है। जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। पीएनसी कर्मियों ने बताया कि अभी कस्बे के अंदर दो दिन का कार्य बाकी है। उन्होंने वाहनों को निकलने के लिए सुरक्षित रास्ता बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed