फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   lock down

सिमनौड़ी गांव सील, गलियों में सन्नाटा, कोरोना संक्रमित मिलने से लोग घरों में कैद, जरूरी सामान के लिए दो दुकानदार निर्धारित

Sat, 16 May 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
lock down
सिमनौड़ी के संपर्क मार्ग को जेसीबी से बंद कराते एसआई प्रमोद त्रिपाठी। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। सिमनौड़ी गांव में भी कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने गांव को सील कर दिया है। जिससे गांव में सन्नाटा है। दिनभर लोगों की आवाजाही से गुलजार रहने वाली गलियों में पुलिस का पहरा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए एक सब्जी व एक किराना दुकानदार को निर्धारित किया गया है। राशन विक्रेता को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सामग्री वितरित करने के निर्देश गए हैं।
विज्ञापन

गांव में कोरोना संक्रमित केस सामने आते ही प्रशासन ने गांव को पूरी तरह से सील कर आने जाने में पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। शनिवार को जानवर आदि लेकर खेतों की ओर जाने वाले लोगों को ही गांव से बाहर नहीं निकलने दिया गया। प्रशासन की सख्ती से पूरे दिन गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग दिनभर घरों में ही कैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से खांसी, जुकाम, बुखार आदि लक्षणों के बारे में पूछ कर सर्वे टीम शीट तैयार कर रही है। लोगों का तापमान चेक किया जा रहा है। शनिवार को तीनों टीमों ने सावधानी पूर्वक 200 घरों का सर्वे किया है। सर्वे टीम के सुपरवाइजर मूलचंद ने बताया प्रथम दिन में करीब 11 सौ लोगों की रिपोर्ट तैयार की गई है। रविवार को सर्वे कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है।
बता दें संक्रमित युवक मिलने के उपरांत शुक्रवार को 27 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। 11 लोगों को छानी पीएचसी में क्वारंटीन किया गया है। ग्राम प्रधान अरुण कुमार सोनकर ने बताया गांव में आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए एक सब्जी व एक किराना दुकानदार को नियुक्त किया गया है।

जबकि राशन विक्रेता सुरेश कुमार को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राशन सामग्री वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण प्रशासन की ओर से लागू किए गए नियमों का पालन करने में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed