फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   lawyers took silent julloos

अधिवक्ताओं ने मौन जुलूस निकाला

Sat, 09 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sat, 09 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
lawyers took silent julloos

सहारनपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ ने शुक्रवार को मौन रखकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया।

विज्ञापन


26 दिसंबर को सहारनपुर में कर्मवीर सिंह एडवोकेट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके विरोध में शुक्रवार को बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर मौन जुलूस निकाला। वकीलों ने कहा कि अधिवक्ताओं पर हो रहे प्राणघातक हमलों और बढ़ रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


 न्यायालय परिसर से अधिवक्ताओं का मौन जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। वहां एडीएम राजेश कुमार प्रजापति को ज्ञापन देकर अधिवक्ता के हत्यारों को गिरफ्तार करने और परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देते समय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामसिंह राजपूत, महामंत्री रामबाबू अवस्थी, मथुराप्रसाद द्विवेदी, महेश साहू, जयपाल लोधी, देवीप्रसाद शुक्ला, रमाकांत पांडेय, ओमप्रकाश द्विवेदी, धर्मेद्र खरे, अशोक शुक्ला आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
 
उधर राठ में हुई सभा में अधिवक्ता संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष हरिशंकर रावत ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। यदि शासन, प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आया तो अधिवक्ता आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि जब अधिवक्ता ही इस प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं तो कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।


मौके पर कार्यवाहक महामंत्री वीर प्रताप, गनपत सिंह महान, जीतेंद्र राजपूत, अजय व्यास, शिवप्रसाद पाल, संतोष सोनी, ब्रजेंद्र शुक्ला, अखिल नगायच, शिवकुमार, राजकुमारी, आनन्द विजय खरे, मुन्ना सोनी, रूपेंद्र तिवारी, अशोक अहिरवार, बारेलाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed