{"_id":"630377f5f2254324af4eb710","slug":"lawyer-accused-of-molesting-judge-in-hamirpur-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: जज से छेड़खानी के आरोपी वकील को भेजा जेल, रविवार रात किया गया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: जज से छेड़खानी के आरोपी वकील को भेजा जेल, रविवार रात किया गया था गिरफ्तार
Mon, 22 Aug 2022 06:05 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 22 Aug 2022 06:05 PM IST
सार
एक तरफा प्यार में पागल आरोपी की न्यायालय परिसर सहित जगह-जगह चर्चाएं होती रहीं। जनपद में तैनात महिला न्यायिक अधिकारी ने शनिवार को सदर कोतवाली में छेड़खानी व यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
आरोपी वकील मोहम्मद हारुन पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला न्यायिक अधिकारी के साथ छेड़खानी व यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी वकील को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एक तरफा प्यार में पागल आरोपी की न्यायालय परिसर सहित जगह-जगह चर्चाएं होती रहीं। जनपद में तैनात महिला न्यायिक अधिकारी ने शनिवार को सदर कोतवाली में छेड़खानी व यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सदर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि आरोपी वकील हमीरपुर के सय्यद बाडा निवासी मो. हारुन को देर रात लक्ष्मीबाई तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया और फिर वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
आरोपी वकील के एक साथी ने उसके जेल जाने से पहले मुलाकात की थी। उसने कहा था उसे बिल्कुल भी पछतावा नहीं है। उसने कुछ भी गलत नहीं किया।