फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   KGN Maudaha team reached the final with victory

Hamirpur News: जीत के साथ फाइनल में पहुंची केजीएन मौदहा की टीम

Sun, 25 Jan 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 25 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
KGN Maudaha team reached the final with victory
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र के गुसियारी गांव स्थित एपीजे अब्दुल कलाम खेल मैदान में चल रहे जीपीएल कप सीजन-19 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। इसमें सहारा मौदहा को हराकर केजीएन मौदहा ने जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया। मैच में सहारा मौदहा टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवर में सहारा मौदहा की टीम नौ विकेट खोकर 80 रन ही बना सकी। केजीएन की ओर से मोहम्मद आमिर ने 30 रन और विश्वास ने 25 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए कौशिक मुरादाबादी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कौशिक ने तीन ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट झटके। मैच के मुख्य अतिथि हर्षित निषाद छिमौली रहे।
विज्ञापन

मैच में अंपायर की भूमिका सहगल खान और अमीर जमाल ने निभाई। स्कोरर जावेद अहमद व तौसीफ खान रहे, जबकि कमेंट्री सरदार खान और इनाम खान ने की। इस मौके पर आयोजन समिति के फारूक खान, अली आमिर, शेख हसन, इदरीश, फैय्याज, यदुराज यादव, करिया बाबू, पप्पू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed