{"_id":"f4761f31e0c11f6c54506b3b1c5dffc3","slug":"keep-away-from-polling-booth-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथ के कार्य से मुक्त रखें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथ के कार्य से मुक्त रखें
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में पोलिंग बूथ की व्यवस्था का भार मिलने से बीएलओ में नाराजगी है। कुरारा और सुमेरपुर विकासखंड के बीएलओ ने एडीएम को ज्ञापन देकर बूथ के कार्य से मुक्त करने की मांग की है।
अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार प्रजापति को दिए ज्ञापन में बीएलओ ने बताया कि चुनावों में बूथ की व्यवस्था के लिए लेखपाल, पंचायत सचिव व पंचायत मित्रों को लगाया जाता है।
लेकिन इस बार चुनाव में उन लोगों पर इस व्यवस्था का दबाव डाला जा रहा है। बीएलओ ने कहा कि पंचायत चुनाव 2015 में राठ व मुस्करा ब्लाक में बूथ व्यवस्था में बीएलओ की ड्यूटी नहीं लगाई गई। इसे देखते हुए उन्हें भी इस कार्य से मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन देते समय बीएलओ सोमप्रकाश, पंकज कुमार, राकेश कुमार मिश्रा, धनीराम, अनीस अहमद, सुखदेव, गफूर सिंह, मुकेश सिंह, रामनारायन, राजेंद्र, रामप्रकाश, अखिलेश सिंह, शारदा प्रसाद, हरदयाल त्रिपाठी, गोकरन श्रीवास, रावेंद्र सिंह आदि बीएलओ मौजूद रहे।