{"_id":"5ec026b28ebc3e904032e7bb","slug":"job-card-inspection-hamirpur-hamirpur-news-knp560497731","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमागहमी के बीच हुई अपात्रों को जॉबकार्ड जारी करने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमागहमी के बीच हुई अपात्रों को जॉबकार्ड जारी करने की जांच
विज्ञापन
राठ के अकौना में अनियमितताओं की जांच करते जांच टीम के सदस्य
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ में अकौना गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व सचिव पर अपात्रों को जॉब कार्ड व पात्र गृहस्थी में शामिल करने की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर शनिवार को तीन सदस्यीय टीम ने गांव पहुंच जांच की है।
राष्ट्र सेवार्थ समाजसेवी के देवनारायण सिंह राजपूत सहित ग्रामीणों ने अधिकारियों को भेजे पत्र में ग्राम प्रधान व सचिव पर अपात्रों के नाम मनरेगा व पात्र गृहस्थी में जोड़ने का आरोप लगाया था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने तीन सदस्यीय समिति का गठन कर जांच के निर्देश दिए थे।
शनिवार को जिला कृषि अधिकारी डा. सरस कुमार तिवारी, बीडीओ विनय शुक्ला, नायब तहसीलदार घनेंद्र कुमार व पूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार ने गांव पहुंच कर जांच की है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
वहीं, सचिव व लेखपाल से मामले से संबंधित अभिलेख लिए हैं। अभिलेखों का मिलान कर रिपोर्ट डीएम को सौंप देंगे। जांच के दौरान करंट से युवक की मौत का मुद्दा उठा लोगों ने हंगामा करने का प्रयास भी किया।