{"_id":"673ccf9b044ea851fb0af111","slug":"jariya-police-filed-warrant-for-chatur-singh-in-kanpur-court-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-117542-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जरिया पुलिस ने कानपुर न्यायालय में दाखिल किया चतुर सिंह का वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जरिया पुलिस ने कानपुर न्यायालय में दाखिल किया चतुर सिंह का वारंट
Tue, 19 Nov 2024 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। चलती कार में बीते 21 सितंबर को महिला की गला कसकर हत्या करने के मुख्य आरोपी चतुर सिंह को जनपद लाने की तैयारी में पुलिस जुटी है। जरिया पुलिस ने हमीरपुर न्यायालय से जारी बी वारंट को कानपुर न्यायालय में दाखिल किया है।
जल्द ही उसे कानपुर पुलिस जिले में लाकर न्यायालय में पेश करेगी। कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के खलीलपुर बाराजोर निवासी धर्मेंद्र ने सुपारी देकर अपनी बहन अमन की हत्या कराई थी। हत्या के मुख्य आरोपी चतुर सिंह को बीते 14 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया।
कानपुर एसटीएफ व कर्नलगंज पुलिस द्वारा पकड़े गए इस एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर को कानपुर जेल भेजा गया। जरिया थानाक्षेत्र में हुई घटना के मामले में उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जरिया पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय कोर्ट से बी वारंट जारी करा मंगलवार को कानपुर न्यायालय में दाखिल कर दिया है। जल्द ही कानपुर पुलिस चतुर सिंह को हमीरपुर लाकर कोर्ट में पेश करेगी।
जरिया थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि हमीरपुर न्यायालय से जारी चतुर सिंह का वारंट कानपुर कोर्ट में दाखिल कर दिया है। अब कानपुर से उसे जिले के न्यायालय में भेजा जाएगा। हत्या में शामिल वीर सिंह, संजीव कुमार, जगमोहन उर्फ फूफा व धर्मेंद्र को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।