{"_id":"5c83ef17bdec221468050c84","slug":"jammed-for-five-hours-overload-mangled-truck-trapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड मौरंग भरा ट्रक फंसा, पांच घंटे रहा मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड मौरंग भरा ट्रक फंसा, पांच घंटे रहा मार्ग जाम
Sat, 09 Mar 2019 10:21 PM IST
gaurav gaurav
hamirpur
hamirpur
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
सुमेरपुर में सड़क किनारे धंसा ओवरलोड ट्रक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। धरपकड़ से बचने के लिए शनिवार को तड़के मौरंग से लदा एक ओवरलोड ट्रक कस्बे के रानी लक्ष्मीबाई तिराहा से स्टेशन की ओर जाते समय फंस गया, जिससे स्टेशन मार्ग करीब पांच घंटे तक पूरी तरह से जाम रहा, जिससे लोगों को दूसरे रास्तों से होकर स्टेशन पहुंचना पड़ा।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चला रखा है। ओवरलोड वाहनों को पकड़ने के लिए मुख्यालय के लक्ष्मीबाई चौराहा में चेकिंग बैरियर लगाया गया है। इसके बाद भी केन नदी में संचालित खदानों से मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक निकल रहे हैं। शनिवार को तड़के केन नदी से मौरंग लादकर आ रहा ओवरलोड ट्रक धरपकड़ से बचने के लिए रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के पास स्टेशन मार्ग की तरफ से निकालने के चक्कर में फंस गया, जिससे रेलवे मार्ग पूरी तरह ठप हो गया। जिस समय ट्रक फंसा था, उसी समय चित्रकूट की ओर जाने वाली बरौनी एक्सप्रेस का समय था।
इसलिए लोगों को दूसरे रास्तों से निकलकर स्टेशन पहुंचना पड़ा। ओवरलोड ट्रक के फंस जाने पर ट्रक चालक भाग निकला, जिससे आने वाली ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों को मुसीबती उठानी पड़ी। करीब पांच घंटे बाद ट्रक को मशीन की सहायता से खींचकर हटाया गया। तब कहीं जाकर स्टेशन मार्ग खुल सका। दोपहर में गुजरने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों को पहुंचने में आसानी रही। पड़ोसियों का कहना है कि इस मार्ग पर ट्रक चालक अक्सर कार्रवाई से बचने के लिए घुस आते हैं, जिससे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को समस्याओं से जूझना पड़ता है।