{"_id":"616dbbf0fe059e184d708fba","slug":"jam-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6589751150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से दो घंटे जूझी कोतवाली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से दो घंटे जूझी कोतवाली पुलिस
विज्ञापन
राठ के पड़ाव चौराहे पर लगा जाम व फंसे वाहन
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। नगर के मुख्य मार्ग पर सोमवार को दिन भर जाम की समस्या से लोग जूझते रहे। घंटों लगे जाम को खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। राहगीरों द्वारा रास्ता बदलकर निकलने से कोट बाजार में भी जाम की स्थिति बन गई।
हमीरपुर रोड आंबेडकर चौराहे से पनवाड़ी रोड नगर पालिका कार्यालय तक मुख्य मार्ग को नगर की लाइफ लाइन कहा जाता है। इस मार्ग पर आधा दर्जन बैंक शाखाएं हैं। वहीं आधा दर्जन से अधिक स्कूल भी इसी मार्ग के आसपास संचालित हैं। डिवाइडर न होने से यहां दिन में अनेक बार जाम की स्थिति रहती है। त्योहारी सीजन होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस मार्ग के दोनों ओर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर फुटपाथ को निगल लिया है।
सोमवार सुबह से ही मार्ग पर जाम से यातायात रेंगने लगा। देखते ही देखते रामलीला मैदान से कोतवाली के आगे तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुट गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम से कुछ राहत दिला पाए। पुलिस के जाते ही दिन में अनेक बार जाम देखा गया।
विज्ञापन
व्यापार मंडल कर चुका डिवाइडर की मांग
नगर के मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या से निजात के लिए व्यापार मंडल अनेक बार डिवाइडर की मांग कर चुका है। जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने कहा कि डिवाइडर बनने से काफी हद तक समस्या का निराकरण संभव है। महोबा में आए प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव से भी उन्होंने यह मांग रखी है। वहीं बेतरतीबी से चलने वाले ई रिक्शा भी जाम लगाने में अहम भूमिका निभाते हैं।