{"_id":"6ac29e750a10b1bfba02ab54","slug":"instructions-to-ensure-proper-security-and-cleanliness-arrangements-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-145921-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सुरक्षा और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सुरक्षा और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
विज्ञापन
मौदहा। कोतवाली परिसर में रविवार को आगामी दशहरा और दीपावली त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम करनवीर सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय ने की।
बैठक में नवरात्र में स्थापित मूर्तियों के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के साथ ही दीपावली पर आतिशबाजी को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजकों से त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। एसडीएम ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही से बचें और आतिशबाजी निर्धारित स्थानों पर ही की जाए।
सीओ ने आयोजकों से कहा कि विसर्जन के दौरान युवाओं पर विशेष नजर रखें। युवा शराब का सेवन कर विसर्जन में शामिल न हों और आपत्तिजनक गाने न बजाए जाएं। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान दुर्गा पंडाल आयोजक व नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)