फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Instructions for filing FIR on contractor

ठेकेदार पर एफआईआर कराने के निर्देश

Fri, 28 Apr 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर Updated Fri, 28 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Instructions for filing FIR on contractor
प्रतीकात्मक
सिसोलर गांव में पेयजल विस्तार के लिए मिले 1.08 करोड़  रुपये खर्च करने में विभागीय अधिकारी व ठेकेदार हीलाहवाली कर रहे हैं। सीडीओ ने शुक्रवार को पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जलनिगम को दिए हैं।
विज्ञापन



 सीडीओ ने बताया कि पिछले वर्ष मई में 21 पेयजल योजनाओं को 12.72 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। जलनिगम ने जुलाई में यह धनराशि भी प्राप्त कर ली लेकिन किसी भी योजना को अब तक पूरा नहीं किया है। इस पर अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए लिखा गया है। बताया कि कुरारा विकासखंड की नौ, सुमेरपुर की चार और मौदहा विकासखंड की आठ योजनाएं चालू की जानी हैं।
विज्ञापन



कुछ दिन पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी विशाखजी अरतरा का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने बेहद धीमी गति से काम होने पर ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। लेकिन विभागीय अधिकारी फिर भी नहीं चेते और अब सिसोलर पेयजल योजना के लिए दिए 1.08 करोड़ की धनराशि को ठिकाने लगाने की जुगत में है। कहा कि निरीक्षण में पाया कि दो नलकूपों में एक ध्वस्त पड़ा है। टंकी में पहुंचने वाला पानी बेवजह बह रहा है। पाइप लाइन जगह-जगह टूटी है। रास्तों से निकलना मुश्किल है। सीडीओ ने ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। प्रधान विजय शंकर प्रजापति पानी को लेकर पहले ही शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed