{"_id":"59247fd44f1c1ba716535a3d","slug":"increase-in-the-number-of-patients-with-ovulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टीदस्त के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टीदस्त के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 24 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Doctor shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में हो रहे बदलाव से उल्टी दस्त व पेटदर्द आदि के लक्षणों से ग्रसित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। पिछले पांच दिनों से दर्जनों मरीज अस्पताल में भर्ती हुए। चिकित्सकों का कहना है कि तापमान के घटने बढ़ने से यह समस्या आ रही है। उन्होंने खान पान में बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मंगलवार को उल्टी दस्त व पेट दर्द की समस्याओं से परेशान होकर कस्बे के ईदगाह मोहल्ला निवासी मकबूल आतशबाज (85), लखना निवासी रामऔतार (50), ऊंछाथोक निवासी शिवाकांती (45), धुंधपुर निवासी शांति (45) व भूरी (60) सहित अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां भूरी की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
चिकित्सक डा.अमित कुमार, डा.परवेज कादिरी ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव से उल्टी दस्त व पेटदर्द व उलझन करने आदि के मरीज बढ़े हैं। पिछले पांच दिनों से उल्टी दस्त से परेशान करीब आधा सैकड़ा मरीजों का इलाज किया जा चुका है। चिकित्सकों ने लोगों को खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी। ताजा खाना व स्वच्छ जल पीए। गर्मी के कारण लोगों की पाचन क्षमता में प्रभाव पड़ता है और इसी से डायरिया, हैजा आदि से ग्रसित हो जाते है।