फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In Corona era, Rimjhim steel plant is giving oxygen in just one rupee, now production will increase

कोरोना काल: मात्र एक रुपये में रिमझिम इस्पात प्लांट दे रहा है ऑक्सीजन, अब बढ़ेगा उत्पादन

Thu, 22 Apr 2021 07:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 22 Apr 2021 07:36 PM IST
सार

हमीरपुर स्थित रिमझिम इस्पात प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़ाई जाएगी। अभी तक कोरोना रोगियों का जीवन बचाने के लिए मात्र एक रुपये में ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया करा रहा था।

विज्ञापन
In Corona era, Rimjhim steel plant is giving oxygen in just one rupee, now production will increase
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना रोगियों का जीवन बचाने के लिए मात्र एक रुपये में ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराने पर चर्चित हुए हमीरपुर स्थित रिमझिम इस्पात प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कारखाने में डेरा जमा लिया है।

विज्ञापन


मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने क्षमता वृद्धि के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी पर रिमझिम इस्पात कारखाना हमीरपुर जिले के अस्पतालों को ही नहीं आसपास के कानपुर, झांसी, बांदा, जालौन आदि जिलों को मात्र एक रुपये में ऑक्सीजन सिलिंडर देने पर इन दिनों खासी चर्चा में है।
विज्ञापन


कारखाने की इस पहल को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लेते हुए प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया है। गुरुवार को प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कारखाने में पहुंचे। कारखाने के निदेशक संजीव अग्रवाल व मैनेजर मनोज गुप्ता, संजीव गुप्ता से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन के मुताबिक अभी 10 टन ऑक्सीजन का उत्पादन होता है, इससे 1000 सिलिंडर भरे जा सकते हैं। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि मुख्यमंत्री को निरंतर अवगत कराया जा रहा है। रिमझिम इस्पात ने संकट की घड़ी में जो कदम उठाया है वह बहुत ही काबिले तारीफ है। इसी के मद्देनजर सरकार ने फैक्टरी में लगे ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed