{"_id":"680fc860c71c6ebeeb02b9bd","slug":"if-you-have-scored-less-marks-than-expected-then-get-scrutiny-done-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-123822-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: उम्मीद से कम अंक आए हैं तो कराएं स्क्रूटनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: उम्मीद से कम अंक आए हैं तो कराएं स्क्रूटनी
Mon, 28 Apr 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों से असंतुष्ट होने पर परीक्षार्थियों को स्क्रूटनी का मौका दिया गया है। ऐसे परीक्षार्थी 19 मई तक आवेदन कर सकेंगे और इसके लिए उन्हें 500 रुपये कोषागार में प्रति प्रश्न पत्र जमा करने होंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थीं। इसका परिणाम 25 अप्रैल को जारी हो गया था। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में काफी परीक्षार्थी अंकों से संतुष्ट नहीं हो पाते हैं। उन्हें लगता है कि जिस तरह से पेपर अच्छा गया था, उसके अनुसार अंक नहीं मिले हैं।
ऐसे परीक्षार्थियों को स्क्रूटनी के लिए मौका दिया गया है। परीक्षार्थियों को स्क्रूटनी शुल्क चालान के माध्यम से जमा करनी होगी। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। स्क्रूटनी से संबंधित आवश्यक निर्देश परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी.ईडीयू.इन पर उपलब्ध हैं और वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।