{"_id":"61afa623c1ef391dc860fbc8","slug":"if-the-wife-did-not-return-from-the-maternal-house-then-set-herself-on-fire-hamirpur-news-knp668290838","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से पत्नी नहीं लौटी, पति ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से पत्नी नहीं लौटी, पति ने खुद को लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। शादी के बाद से मायके गई पत्नी बार बार बुलाने के बाद भी ससुराल नहीं आई। इससे क्षुब्ध युवक ने मंगलवार को खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के सिजनौड़ा निवासी सुरेश (25) की ससुराल बांदा जिले के चिल्ला थानाक्षेत्र के चकला गांव में है। शादी के बाद सुरेश बाहर मजदूरी करने गया तो पत्नी मायके चली गई थी। कुछ दिन पहले सुरेश गांव लौटा तो पत्नी को बुलाया, लेकिन वह ससुराल आने को राजी नहीं हुई। इससे दुखी होकर उसने डाई पीकर जान देने की कोशिश की थी। परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। इसके बाद भी बार बार बुलाने पर पत्नी आने को राजी नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर मंगलवार को छत पर चढ़कर सुरेश ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिजन ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर जान देने की कोशिश की है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।