{"_id":"687bf0c748d16231c50458e9","slug":"i-have-been-making-rounds-since-one-and-a-half-month-antyodaya-card-not-made-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-127627-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डेढ़ माह से लगा रहा चक्कर नहीं बना अंत्योदय कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डेढ़ माह से लगा रहा चक्कर नहीं बना अंत्योदय कार्ड
Sun, 20 Jul 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। तीन साल से बीमारी से परेशान हैं। घर का सारा पैसा खर्च हो गया है। बच्चों की पढ़ाई भी बंद हो गई है। अंत्योदय कार्ड न होने से इलाज नहीं हो पा रहा है। बीते डेढ़ माह से अंत्योदय कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक गया हूं।
साहब! कार्ड बनवा दो, जिससे आयुष्मान कार्ड बन सके और इलाज हो जाए।
शनिवार को समाधान दिवस में डीएम को सुमेरपुर क्षेत्र के बदनपुर निवासी पीड़ित यदुनाथ ने बताया कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इलाज में पैसा खर्च हो जाने के कारण बच्चों की पढ़ाई बंद है। आयुष्मान कार्ड के लिए अंत्योदय कार्ड होना जरूरी है। इसे बनवाने के लिए डेढ़ माह से चक्कर काट रहा हूं। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में दोपहर 12 बजे तक डीएम घनश्याम मीना और एसपी दीक्षा शर्मा के पहुंचने पर शिकायतें सुनीं गईं।
कुल 65 शिकायतें आईं, इनमें मौके पर मात्र तीन का निस्तारण किया गया। राठ तहसील सभागार में एडीएम विजय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। जिसमें 119 शिकायती पत्र आए। मौके पर मात्र 11 का समाधान हो पाया।