फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Husband was put to death who became a hindrance in love

आशनाई में बाधा बने पति को उतारा था मौत के घाट

Fri, 11 Feb 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Husband was put to death who became a hindrance in love
राठ(हमीरपुर)। जरिया थाने के बीरा गांव में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। युवक की पत्नी ने आशनाई में बाधा बनने पर हरदोई निवासी अपने प्रेमी के साथ वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद शव को बंद घर में फेंककर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

बीरा गांव का 35 वर्षीय केशव अहिरवार 16 जनवरी से लापता था। पांच फरवरी को पड़ोसी के बंद घर में इसका सड़ा गला शव बरामद हुआ। बहनोई ममना गांव निवासी सत्तीदीन ने केशव की पत्नी प्रेमवती पर साथियों की मदद से हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी अनूप कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि पत्नी प्रेमवती व उसके साथी फरहान (निवासी दिलावरपुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। फरहान के पास से केशव का मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई। पुलिस टीम में जरिया एसओ रामआसरे सरोज, एसआई राहुल मिश्रा, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल उमाशंकर शुक्ला, पंकज किशन यादव, लक्ष्मी यादव, मनोज कुमार, श्रवण कुमार रहे।
विज्ञापन

दीवार के सहारे अंदर फेंका था शव
दो साल पहले पति के साथ बाहर कामकाज करते समय प्रेमवती का हरदोई निवासी फरहान से प्रेम संबंध बना। कामकाज छोड़ने के बाद भी फरहान प्रेमवती से मिलने बीरा गांव आता रहा। दोनों के प्रेम संबंध का पता चलने पर केशव उसके आने का विरोध करता था। 16 जनवरी की रात प्रेमवती व फरहान ने सोते वक्त केशव पर कुल्हाड़ी से हमला किया। सिर के पीछे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव को पड़ोसी के बंद घर में दीवार के सहारे अंदर की ओर दोनों ने फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed