फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   HT line broken, four Gumtian ash

एचटी लाइन टूटी, चार गुमटियां राख

Sun, 29 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 29 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
HT line broken, four Gumtian ash
राठ में आग से जले सामान को बाहर निकालता दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला

कस्बे के बाराखंबा चौराहे पर शनिवार की रात हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर गुमटियों पर गिर गया। जिससे गुमटियों में आग लग गई और देखते ही देखते चारों दुकानें जलकर राख हो गईं। देर रात सूचना पर पहुुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


कस्बे के बाराखंबा चौराहे पर कई गुमटियां रखी हैं। शनिवार की रात करीब एक बजे चौराहे के पास से निकली हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर गुमटियों के ऊपर गिर गया। हाई वोल्टेज करंट से थोड़ी ही देर में दुकानों में आग लग गई।
विज्ञापन


आग से मंगल सिंह पुत्र बद्री प्रसाद निवासी भैंसाय हाल मुकाम छोटी जुलेहटी की परचून और कोल्ड ड्रिंक की दुकान जलकर राख हो गई। मंगल सिंह ने बताया कि आग से करीब 70 हजार का नुकसान हुआ है। इसी तरह आग से किशोर कुमार उर्फ कल्लू पुत्र फूलचंद्र निवासी छोटी जुलेहटी की साइकिल ठीक करने और पान, गुटखा की दुकान जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्लू ने बताया कि आग से दुकान में रखे साइकिल के टायर व करीब 60 हजार रुपये का सामान जल गया। आग से मानसिंह की पेटी पूरी तरह से राख हो गई। जिसमें करीब 40 हजार रुपये कीमत की सब्जी रखी थी। इटौरा गांव निवासी जितेंद्र पुत्र कल्लू की नाई की दुकान जल गई।

बताया कि कुर्सियां, टेबिल और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर पानी डाल काबू पाया। दुकानदार मंगल ने बताया कि बिजली बंद कराने के लिए सबस्टेशन में कई बार फोन लगाया।


लेकिन किसी भी कर्मचारी ने फोन रिसीव नहीं किया। बताया कि जब वह वह लोग सबस्टेशन पहुंचे तो सारे कर्मचारी सोते मिले। मोहल्ले के लोगों ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से एचटी लाइन के नीचे जाल बनाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed