फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Highway remained jammed overnight, vehicles could leave in the morning

चार स्थानों में पांच ट्रकों के खराब होने से रात भर जाम रहा हाईवे

Fri, 18 Feb 2022 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Highway remained jammed overnight, vehicles could leave in the morning
हमीरपुर। कानपुर-सागर टू लेन राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर गुरुवार को पूरी रात जाम लगा रहा। चार स्थानों पर पांच ट्रक खराब हो जाने से यह दिक्कत हुई। शाम करीब छह बजे से लगा जाम शुक्रवार सुबह नौ बजे खुल पाया। वहीं शुक्रवार शाम को फिर जाम की स्थिति बन गई है। इस दौरान कई बरात की गाड़ियां व अन्य वाहन फंसे रहे। सजेती थाना से लेकर सुमेरपुर थाने के आगे तक करीब 28 किमी लंबा जाम रहा।
विज्ञापन

टू लेन हाईवे में क्षमता से कई गुना भारी, हल्के व अन्य वाहनों की आवाजाही है। हाईवे संकरा होने, सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े होने और ओवरलोड भारी वाहनों के बीच रास्ते खराब होने से आए दिन जाम लग रहा है। गुरुवार शाम यमुना पुल पर एक ट्रक, यमुना पुल पार दुर्गा मोड़ पर दो ट्रक, बेतवा पुल के पास एक ट्रक व एक ट्रक कुछेछा के पास खराब हो गया। सभी ट्रक अलग-अलग समय पर खराब हुए लेकिन जाम लगने का वजह बन गए। जाम लगने के करीब एक घंटे बाद यातायात व कोतवाली पुलिस जाम को खुलवाने पहुंची। रात करीब आठ बजे तक शहर के लक्ष्मीबाई तिराहे से गुजरे हाईवे की एक दिशा की लाइन खुली थी। पर, जाम न खुल पाने से यह मार्ग भी जाम हो गया। वाहनों की कतारें बढ़ती गईं।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के कारण पुलिस फोर्स कम रही। पुलिस व यातायात कर्मियों ने जैसे तैसे क्रेन के जरिए खराब ट्रकों को हटवाया। सुबह पांच बजे सभी खराब ट्रक हाईवे की सड़क से हटाकर किनारे किए जा सके। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे यातायात सामान्य हो सका। कानपुर नगर के सजेती थाना से लेकर जिले के सुमेरपुर थाना के आगे तक करीब 28 किमी का रास्ता जाम रहा। इस जाम में कई बराती वाहन फंसे रहे। यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि हाईवे संकरा है और हाईवे से अत्यधिक वाहनों की आवाजाही है। बीच रास्ते में ट्रकों के खराब होने और सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति बनती है। कई वाहन खराब होने से दिक्कत आई अब यातायात सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed