फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Here the pavilion was decorated, there the groom ran with the girl.

मंडप के दिन वर पक्ष ने किया शादी से इनकार

Sun, 08 May 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Here the pavilion was decorated, there the groom ran with the girl.
राठ (हमीरपुर)। लड़की पक्ष मंडप की रस्में में लगा रहा उधर कानपुर नगर के दर्शनपुरवा निवासी दूल्हा किसी युवती से साथ भाग गया। बेटी की शादी के सपने संजो रही मां ने कोतवाली में शिकायत की है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी मां बताया कि उनके पति की 20 साल पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। उनकी दो पुत्रियां हैं। वह गल्ला मंडी में मजदूरी करतीं हैं। चार साल पहले बड़ी पुत्री का विवाह कर दिया था। छोटी बेटी का विवाह कानपुर में दर्शनपुरवा निवासी राहुल वर्मा से तय की। 10 मई को बरात आनी थी। विवाह की सारी तैयारियां हो चुकीं थीं। रविवार को मंडप पर घर में रस्में की जा रहीं थीं। तभी दूल्हे के भाई अनिल ने फोन पर सूचना दी कि राहुल किसी अन्य युवती को भगा ले गया है। लड़की पक्ष ने जब विरोध किया तो गाली गलौज कर मोबाइल बंद कर लिया। बेटी को साथ लेकर कोतवाली पहुंची मां ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि वह बाहर हैं। पीड़िता ने फोन से जानकारी दी है। कोतवाली पहुंचने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed