फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Heart attack death of farmer in hamirpur

दिल का दौरा पड़ने से किसान की मौत

Wed, 18 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 18 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Heart attack death of farmer in hamirpur
काटे जाने के बाद जमीन पर गिरे हुए खैर के पेड़ - फोटो : amarujala

कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के डामर गांव में मंगलवार की सुबह खेत पर बबलू पेड़ों की छंटाई करते समय किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई।वह खेती बारी में हुए नुकसान से तनाव में रहते थे। इसी तनाव में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर कुरारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि वह रोडवेज में संविदा चालक भी थे।

विज्ञापन


डामर गांव निवासी भूरा (35) पुत्र शिवराम कुशवाहा हमीरपुर रोडवेज डिपो में संविदा में चालक थे। वह खेती किसानी भी करते थे। उनके तीन बीघे खेत गांव के निकट हैं जिसमें बोरिंग कराई थी लेकिन भूजलस्तर नीचे जाने से उसकी बोरिंग फेल हो गई। ड्यूटी से आने के बाद वह अपने खेत में काम करने में जुट जाते थे। मंगलवार को वह खेत में मेड़ किनारे खड़े बबूल के पेड़ों की काट छांट कर रहे थे। पिता शिवराम ने बताया कि उनके सीने में दर्द उठा तो प्राथमिक स्कूल में जाकर पानी पिया।
विज्ञापन


इसी के साथ वहीं गिर गए। इस पर परिजन उनको जिला अस्पताल लाए लेकिन तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के पिता ने कुरारा पुलिस को इस घटना की सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजा है। थाने के एसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के  कारणों की जानकारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed