फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health,vaccination,hamirpur

110 केंद्रों पर होगा कोरोना टीकाकरण आज

Sun, 05 Sep 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
health,vaccination,hamirpur
हमीरपुर। जनपद में सोमवार को 110 केंद्रों पर 21600 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी की गई है। इसके लिए 98 केंद्रों पर कोविशील्ड और 12 केंद्रों पर कोवैक्सीन की डोज पहुंच गईं हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैयारियों में लगी रहीं।
विज्ञापन

जनपद में 16 जनवरी से लगातार टीकाकरण चल रहा है। अब तक कुल 4,72,095 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 4,04,930 लोगों को टीके का पहला और 67,165 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। सीएमओ डॉ. अशोक रावत ने बताया कि पहली बार एक ही दिन 110 केंद्रों पर कोरोना के टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

21,600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि 98 केंद्रों पर कोविशील्ड और 12 केंद्रों पर कोवैक्सीन लगाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. महेशचंद्रा ने बताया कि सभी केंद्रों में वैक्सीन भेज दी गई है। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक टीकाकरण का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed