{"_id":"6154a1ef8ebc3e0bbe4f6598","slug":"health-hamirpur-tb-hamirpur-news-knp6551483171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान में मिले 20 नए टीबी रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान में मिले 20 नए टीबी रोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। देश को वर्ष 2025 तक क्षयरोग से मुक्त बनाने का अभियान स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जा रहा है। जिसमें विशेष क्षय रोगी खोज अभियान अपने तीसरे चरण में चल रहा है। अभियान के दौरान अब तक 20 नए क्षय रोगियों की पहचान की गई है। जिनका उपचार भी शुरू हो गया है।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक देश को क्षय रोग से मुक्त करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में इसकी रोकथाम और प्रभावित मरीजों के समुचित उपचार को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें अब तक 20 नए टीबी रोगी मिले हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. महेशचंद्रा ने बताया दो से छह सितंबर तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कारागार, वृद्धाश्रम, नवोदय विद्यालय, मदरसा आदि स्थानों पर 750 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 36 संभावित लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
वहीं सात से 16 सितंबर तक शहरी एवं ग्रामीण मलिन बस्ती एवं हाई रिस्क जनसंख्या के बीच अभियान चलाया गया। इसमें 83 संभावित रोगियों के सैंपल लेकर जांच की गई। जिसमें 14 नए केस मिले। इसी तरह 17 से सब्जी मण्डी, फल मंडी, श्रमिक बाजार, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट, ईंट-भट्ठे, स्टोन क्रेशर, खदानों आदि में संभावित क्षय रोगियों की खोजबीन जारी है। कहा अब तक 1268 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 56 संभावित रोगियों में से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
जनवरी से अब तक मिले 1495 नए टीबी रोगी
क्षय रोग के प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया अप्रैल 2017 से मार्च 2018 में जिले में 2245 टीबी रोगियों की पुष्टि हुई थी। जिनमें 2008 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए। वहीं 2018-19 में 3108 मरीज मिले थे। जिसमें 2793 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसी प्रकार वर्ष 2019-20 में मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई। इस साल में 1823 मरीजों में अब तक 780 ठीक हो चुके हैं। जबकि अन्य का उपचार चल रहा है। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 1548 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जनवरी से लेकर अब तक 1495 नए टीबी रोगी मिले हैं।