फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health,hamirpur news,treatment

दूषित पेयजल आपूर्ति से डायरिया का प्रकोप

Tue, 20 Jul 2021 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
health,hamirpur news,treatment
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। बदलते मौसम व दूषित पेयजल आपूर्ति से शहर के रमेड़ी तरौस मोहल्ले के लोग डायरिया के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में उल्टी व दस्त के शिकार 26 लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

रमेड़ी मोहल्ले के अन्नपूर्णा, नीशू, रानी कुटार, दिव्यांश, बृजेश, आयुष, शिवम ने बताया सोमवार से उनके घरों में नलों से दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। दूषित पानी के उपयोग से मोहल्ले के लोगों को उल्टी व दस्त शुरू हो गए। सोमवार से मोहल्ले के 70 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। इस मोहल्ले के मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने का सिलसिला जारी है। इलाज कर रहे चिकित्सक आरएस प्रजापति ने कहा दूषित पानी व बासी खाना खाने से लोग बीमार हुए हैं। कहा सभी की हालत ठीक है।
विज्ञापन

उधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बीके तिवारी ने बताया मंगलवार सुबह दूषित पेयजल आपूर्ति होने की सूचना पर वह खुद मौके पर गए। उन्होंने रमेड़ी तरौस मोहल्ले में साहू चक्की व एक अन्य गलियों में जाकर मकानों में सप्लाई हो रहे पानी को चेक किया। मगर उन्हें कहीं भी दूषित पानी नहीं मिला है। कहा शाम करीब छह बजे टंकी से आपूर्ति की जाएगी। तब वह फिर चेक कराएंगे। उधर दूषित पेयजल को लेकर मोहल्ले के लोग खासे परेशान हैं। गौरतलब हो शहर के कई इलाकों में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हैं। रहुनियां धर्मशाला, कालपी चौराहा भाई मियां चक्की के पास दो स्थानों पर मौजूूदा में लीकेज है। जिन्हें काफी समय से ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed