{"_id":"62cc6750c4acc97f5705fff2","slug":"health-hamirpur-news-knp7070432114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुरः कराहते रहे मरीज, नहीं आए डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुरः कराहते रहे मरीज, नहीं आए डॉक्टर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डाक्टर के आने का इंतजार करते मरीज व तीमारदार।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। सोमवार को ओपीडी में डॉक्टरों के समय से न बैठने से बुजुर्ग, बच्चे सभी दर्द से कराहते नजर आए। ओपीडी में इलाज के 808 मरीज पहुंचे।
ओपीडी में भले ही डॉक्टरों के बैठने का समय सुबह आठ बजे से है लेकिन कई डॉक्टर 10 बजे तक अपने ओपीडी कक्ष में नहीं बैठे। उनकी खाली कुर्सियां मरीज ताकते रहे। सुबह 9.13 बजे ईएनटी कक्ष में एक कर्मचारी बैठा दिया गया था। इसी तरह 9.20 बजे बाल रोग कक्ष में डॉक्टर की कुर्सी खाली मिली। 9.25 बजे फिजीशियन कक्ष (प्रभारी सीएमएस) में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी बैठी मिलीं। डॉक्टर नहीं थे। पूछने पर बताया कि डॉक्टर साहब आते ही होंगे। डेंटल कक्ष, नेत्र कक्ष, सर्जन कक्ष में डॉक्टर बैठे मिले।
पारा कंडौर से आए पृथ्वी पाल ने बताया बुखार है और सीने में दर्द उठ रहा है। दो घंटे से डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं। यहां मरीजों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं हैं। नैठी गांव के धर्मेंद्र ने बताया कि बच्चे दीवांश (1) को बुखार आ रहा है। सिर पर दाने भी निकल आए हैं। रात भर परेशानी के बाद सुबह 7 बजे ही इमरजेंसी लाए तो बोला गया ऊपर जाओ। दो घंटे से ज्यादा समय से डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं। मजदूरी करते हैं। आज काम भी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पहले बायोमैट्रिक से हाजिरी लगती थी। इस कारण स्टाफ समय से अस्पताल पहुंचता था। कोविड काल में बायोमैट्रिक हाजिरी लगना बंद हो गई थी। इससे लापरवाही बढ़ गई है।
ओपीडी में डॉक्टर समय से बैठते हैं। हो सकता हो कि डॉक्टर भर्ती मरीजों को देखने चले गए हों। इस कारण उनकी कुर्सी खाली रही हो।
-डॉ. आरएस प्रजापति, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल