फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health

हमीरपुरः आषाढ़ में ज्येष्ठ जैसी गर्मी, बीमारियों का हमला

Thu, 07 Jul 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
health
जखेला गांव में धान की रोपाई के लिए प्राइवेट नलकूप से पलेवा करते किसान। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर । आषाढ़ में ज्येष्ठ जैसी चटक धूप और गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। पेट दर्द, उल्टी, दस्त का प्रकोप बढ़ रहा है। किसान खरीफ फसलें ज्वार, अरहर, उड़द, मूंग, तिल की बुआई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इससे फसलें पिछड़ने का भय किसानों को सता रहा है। प्राइवेट नलकूपों से पानी लेकर पलेवा करने के लिए किसान मजबूर है।
विज्ञापन

सुमेरपुर के पत्योरा गांव निवासी किसान भूपेंद्र निषाद ने बताया कि बारिश न होने से नहरों में पानी नहीं है। राजकीय नलकूप भी ठप हैं। बारिश न होने पर हर तीसरे दिन केले की फसल में निजी नलकूप से पानी लगाना पड़ता है। धान की नर्सरी सूख गई है। कुरारा के जखेला गांव निवासी जीतेंद्र सिंह, बबलू द्विवेदी, जयनरायन प्रजापति ने बताया कि एक सप्ताह पहले हल्की बूंदा-बांदी हुई थी। इसके बाद से बारिश नहीं हुई है। इस कारणधान की रोपाई नहीं हो रही है। निजी नलकूपों से पानी लगाकर धान की रोपाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक एसपी सोनकर ने कहा कि जहां बारिश अच्छी होने से पर्याप्त नमी है, वहां पर ही किसान बुआई करें। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 15 जुलाई तक मानसून आने की संभावना है। गुुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव का कहना है कि अब तक हुई छिटपुट बारिश में किसानों ने 482 हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुआई कर दी है। 112 हेक्टेयर में उड़द व 110 हेक्टेयर में मूंग की फसलें बोई हैं। इन्हें निजी नलकूपों से पानी देकर उन्हें बचाने में जुटे हैं। मौसम विभाग ने अभी कुछ दिन ऐसी ही गर्मी बनी रहने की संभावना जताई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम डायरिया प्रभावित खालेपुरा और पुराना बेतवा घाट पहुंची। पीड़ितों का इलाज कराया।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आरके यादव ने बताया कि खालेपुरा के रामचंद्र निषाद के तीन बच्चे दीपक (3), रागिनी (11), सोहित (7) डायरिया से ग्रसित मिले। इनमें से दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जल संस्थान को पानी ते नमूने लेने के लिए लिखा गया है। ओआरएस पाउडर और क्लोरीन की गोलियां बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed