{"_id":"62c5c1b6c6ac9f42a13d41f8","slug":"health-hamirpur-news-knp7061854166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुरः संक्रामक बीमारियां ने बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुरः संक्रामक बीमारियां ने बोला हमला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हल्की बरसात और उमसभरी गर्मी के बीच संक्रामक रोगों ने हमला बोल दिया है। जिला अस्पताल में हैजा, पेचिस, दस्त, गैस्ट्रोइंट्राइटिस, फूड प्वॉयजनिंग, वायरल फीवर, कन्जेक्टिवाइटिस, पीलिया के मरीज बढ़ गए हैं। डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
फिजिशियन डॉ. आर एस प्रजापति ने बताया कि गंदगी और जलभराव के कारण मच्छर तेजी के साथ पनपते हैं। इससे मलेरिया, डेंगू बुखार का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू मादा एडिज इजिप्टी नामक मच्छर से फैलता है। इसमें तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, जी मिचलाना और उल्टी आना के लक्षण होते है। यह लक्षण पाए जाने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।
सीएमओ डॉ. एके रावत ने बताया कि घर में पानी न इकट्ठा होने दें, जिससे मच्छर नहीं पनपेंगे। साफ पानी पीयें। घर के गमलों को अच्छी तरह से साफ करें। मच्छरदानी लगाकर सोना चाहिए। बासी भोजन, खुले एवं कटे फल, खुली चाट-पकौड़ी एवं भोजन का इस्तेमाल न करें। दस्त होने पर तत्काल ओआरएस का घोल लेना शुरू कर दें। बरसात के मौसम में सुपाच्य खाना खाएं। मलेरिया विभाग मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे करेगा।