{"_id":"62bb48dc23b4ac03a6190237","slug":"health-hamirpur-news-knp7048059197","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर से उधर चक्कर, नहीं मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर से उधर चक्कर, नहीं मिला इलाज
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में अपनी समस्या बताती पीड़िता भागवती अपने पति व बच्चे के साथ।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मंगलवार को एक पीड़ित महिला अस्पताल से पुरुष अस्पताल ओपीडी के चक्कर लगाती रही। इलाज न मिलने पर वह वापस लौट गई।
उजनेड़ी गांव निवासी रामप्यारे ने बताया कि उसकी पत्नी की तबियत खराब होने पर 16 जून को जिला अस्पताल में डॉ.आशा सचान को दिखाया था। खून की कमी होने की बात कहकर खून चढ़वाने की बात कही। उन्होंने एक यूनिट खून ब्लड बैंक से लेकर चढ़वाया। खून चढ़ाने के दौरान उसके हाथ में सूजन आ गई और पूरा हाथ नीला पड़ गया। स्टाफ नर्स ने कहा कि कुछ समय बाद ठीक हो जाएगा और यह कहकर उसकी छुट्टी कर दी। 10 दिन बीत जाने के बाद भी उसके हाथ की सूजन पूरी तरह से नहीं गई और हाथ का दर्द भी नहीं गया।
मंगलवार को फिर से पत्नी को लेकर दिखाने महिला अस्पताल पहुंचे। डॉ.आशा सचान के छुट्टी पर होने पर उसने डा. अंशु मिश्रा को दिखाया तो उन्होंने देखने से मना करते हुए कहा कि पुरुष अस्पताल की ओपीडी में जाकर दिखाओ। जब वह ओपीडी में डॉ.आरएस प्रजापति के पास गई तो कहा गया कि जिससे पहले इलाज कराया था, उन्हें ही दिखाओ। पीड़िता बिना इलाज कराए ही वापस लौट गई। डॉ. आरएस प्रजापति का कहना है कि उनके पास ओपीडी में महिला आई थी। उसे देखकर सर्जन के पास जाने की सलाह दी थी।