{"_id":"62b74361d66a891d354e315a","slug":"health-hamirpur-news-knp7042744168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से साधारण मर्ज की दवाएं भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से साधारण मर्ज की दवाएं भी नहीं
विज्ञापन
दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिला अस्पताल में साधारण मर्ज की दवाएं तीन माह से उपलब्ध नहीं है। इससे सैकड़ों मरीज बाहर से दवाएं लेने के लिए मजबूर हैं।
जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट केसी उमराव ने बताया कि इस समय एंटीबायोटिक टेबलेट सिप्रोफ्लोक्सासिन, पेट्राइमैक्स जोल व जेंटामाइसेन इंजेक्शन, कप सिरप, दर्द निवारक डाइक्लोफ्लेम जेल लोशन व टेबलेट, दस्त का इंजेक्शन मेट्रोजेल, मेटोनाइडाजोल तीन माह से स्टोर में उपलब्ध नहीं है। वेयर हाउस में भी दो-तीन माह से इन दवाओं की आपूर्ति नहीं हुई है। आवश्यक दवाओं की डिमांड कई बार भेज चुके है, लेकिन अभी तक दवाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं।
बांदा के पैलानी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि गिर जाने से उसके हाथ में चोट आई थी। इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। हड्डी के डॉक्टर नहीं मिले, लेकिन चैंबर में बैठे डॉक्टर की दवाएं जिला अस्पताल में नहीं मिलीं। उसे मजबूरन बाहर से दवा लेनी पड़ीं। कुरारा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी को दिखाने आया था। उसकी पत्नी खांसी, पेट दर्द से परेशान थी। डॉक्टर की लिखीं दवाएं जिला अस्पताल में नहीं मिली। बाहर से दवाएं लेने को कहा गया।
जिला अस्पताल में दवाओं की कमी पर कई बार डिमांड भेजी जा चुकी है। अभी तक दवाएं नहीं मिली हैं। प्रयास है कि जल्द दवाएं आ जाएं।
डॉ. केके गुप्ता, सीएमएस, जिला अस्पताल