{"_id":"627953fb24cca97aa61bf4bf","slug":"health-hamirpur-news-knp695841524","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानीः जिला अस्पताल में मोबाइल पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानीः जिला अस्पताल में मोबाइल पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। महिला जिला अस्पताल में बेपर्दा महिलाओं और वसूली के बंदरबाट को लेकर वायरल वीडियो के बाद मनमाना आदेश जारी किया गया है। मरीजों और तीमारदारों के मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी गई है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को बिवांर निवासी जगभान अपनी पत्नी को लेकर महिला अस्पताल पहुंचा तो उसकी पत्नी का मोबाइल जमा करा लिया गया। इससे वह परेशान दिखा। बताया कि पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है उसे अंदर ले गए हैं अगर उसे कोई दिक्कत हुई तो वह बता भी नहीं सकेगी। मोबाइल पर लगा प्रतिबंध रद करना चाहिए। प्रभारी सीएमओ डॉ. पीके सिंह का कहना है कि मोबाइल जमा कराने के संबंध में जानकारी नहीं है।
महिला जिला अस्पताल महिलाओं के बेपर्दा वीडियो वायरल को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। जांच पर जांच बैठाई जा रही हैं, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। बेपर्दा महिलाओं और वसूली के वायरल वीडियो की वास्तविकता जानने के लिए अपर जिलाधिकारी न्यायिक नागेन्द्र नाथ यादव, परियोजना निदेशक साधना दीक्षित, एसीएमओ डॉ. आरके यादव को नामित कर डीएम ने रिपोर्ट मांगी है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में वायरल वीडियो के बाद से अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। वहीं महिला अस्पताल की हर गतिविधि को शासन द्वारा मॉनीटरिंग की जा रही है।