{"_id":"6127cc258ebc3e60f10ded24","slug":"health-hamirpur-jaanch-hamirpur-news-knp6482634148","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरारा। रिठारी गांव में डेंगू फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 45 लोगों के खून की जांच की। जिसमें वायरल फीवर होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मलेरिया विभाग ने फागिंग कराई है।
रिठारी ग्राम प्रधान चंद्रेश सिंह गौर ने बताया संदीप (16), साकेत (5), सुभाष (23), रिचा (27) कानपुर में उपचार करवा रहे हैं। वहीं कृष्ण कुमार (16) उपचार कराकर गांव आए हैं। बताया उनके परिजनों ने डेंगू की बात कही है। गांव में इसकी अफवाह फैलने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। गांव आई टीम ने 45 लोगों के सैंपल लिए। जांच में वायरल फीवर के मरीज पाए गए।
मलेरिया विभाग की टीम ने नालियों में लार्वा को रोकने के लिए दवा का छिड़काव किया। साथ ही फागिंग की। ग्रामीणों से कूलर का पानी प्रतिदिन बदलने, ड्रम आदि में पानी भरा न रखने, उबला पानी पीने को कहा। सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डा. पीके सिंह ने बताया रिठारी गांव में टीमें भेजी गई हैं। वहां कोई भी मरीज डेंगू का नहीं मिला है। कहा वायरल फीवर के मरीज मिले हैं। जिन्हें दवा किट दी गई हैं। टीम में डा. मनीष कुमार, मनोज कटियार, कमलेश तिवारी, श्यामू सिंह आदि मौजूद रहे।