फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health,hamirpur,CMO

सीएमओ ने सीएचसी स्टाफ से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 18 Sep 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
health,hamirpur,CMO
राठ सीएचसी में अधीक्षक डॉ अजय चौरसिया से जानकारी लेते सीएमओ - फोटो : HAMIRPUR
राठ। सीएचसी की मैटरनिटी विंग में गर्भवती को बेड न देने व झड़प के मामले में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार रावत ने जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के बयान लेने के साथ स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीएचसी के (जच्चा-बच्चा केंद्र) मैटरनिटी विंग में शुक्रवार को गर्भवती के साथ आए परिजनों ने स्टाफ पर बेड न देने का आरोप लगाया था। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर फल बांटने पहुंची विधायक से शिकायत की थी। विधायक मनीषा अनुरागी की फटकार के बाद गर्भवती महिलाओं को बेड दिए गए। विधायक के जाते ही उन्हें रेफर लेटर थमा दिए। यह समाचार प्रमुखता से प्रकाशित होने पर शनिवार को सीएमओ डॉ. अशोक कुमार रावत ने सीएचसी पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया मामले की पड़ताल की गई है। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. अजय चौरसिया को प्रतिदिन प्रसव कक्ष में जाकर मरीजों से जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं। कहा किसी भी परिस्थिति में बाहर की दवा न लिखीं जाएं। अस्पताल में सभी दवाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा काफी समय से बंद पड़ी एक्सरे व्यवस्था सोमवार से शुरू कराई जाएगी। उन्होंने कहा कर्मचारियों का स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed