फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health,dengu,hamirpur

पांच सैंपलों की जांच में दो को डेंगू

Mon, 20 Sep 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
health,dengu,hamirpur
हमीरपुर। जिला अस्पताल में बुखार, खांसी, जुकाम, सिरदर्द के ज्यादातर मरीज पहुंच रहे हैं। इधर कुछ दिनों से डेंगू भी तेजी से पैर पसार रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में डेंगू के लक्षणों वाले पांच मरीजों की जांच हुई। जिसमें दो को डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को करीब 1465 मरीजों ने पर्च बनवाए। जिनमें 267 मरीजों ने खून की जांच कराई। जांच कक्ष में लंबी लाइनें लगी रहीं। ओपीडी के साथ पर्चा व जांच कक्ष में मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ रही। सीएमएस डा. विनय प्रकाश ने बताया डेंगू लक्षण वाले मरीजों की जांच एलीजा किट से की जा रही है। कहा दो लोगों में शहर के पुलिस लाइन के अनिल व पौथिया निवासी सुमित को डेंगू निकलने की पुष्टि हुई है। उधर जिला अस्पताल के गेट पर मिले बांधुर गांव निवासी रामप्रकाश ने बताया कि उरई में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

काम करते समय छत से गिर गए। उरई अस्पताल में इलाज होता रहा है। ठीक होने पर परिजन गांव ले आए। सोमवार को दिक्कत होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए जहां चिकित्सक कक्ष में भीड़ होने से उन्हें अस्पताल के मेन गेट के पास बैठा दिया। मजदूर के पिता गनेशा ने बताया चिकित्सक के यहां भीड़ होने के कारण बेटे रामप्रकाश को नहीं दिखा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed