{"_id":"614628638ebc3eafb756534e","slug":"health-dengu-hamirpur-hamirpur-news-knp6528451186","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के मरीज मिलने से गांव में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के मरीज मिलने से गांव में हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। क्षेत्र के इंदरपुरा गांव में डेंगू के मरीज मिलने से हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर जांच कर रही है। टीम में वायरल बुखार के 11 मरीजों का उपचार किया गया है। जिसमें एक मरीज में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उसे परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
इंदरपुरा गांव में एक पखवाड़े में बुखार का प्रकोप है। गांव में तीन मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले थे। जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए थे, लेकिन अब गांव की स्थिति सामान्य होने लगी है। शनिवार को सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी वर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर जांच की है। डॉ. आरती वर्मा ने बताया 70 घरों में जांच की गई है। जिसमें बसंती (52), रजनी (30), करन (32), पूजा पायल (14), सावित्री (50) सहित कुल 11 मरीजों में वायरल बुखार है।
एक मरीज में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उसे परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया गांव की स्थिति अब सामान्य है। ज्यादातर मरीज मौसमी बुखार के हैं। गांव में सफाई के साथ फॉगिंग कराई जा रही है। वहीं जगह-जगह फैली गंदगी को साफ कराने के साथ नालियों की सफाई कराई गई है। उधर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके रावत ने गांव जाकर स्थिति की जानकारी ली, उन्होंने लगातार कैंप लगाकर मरीजों के उपचार के निर्देश दिए हैं।