{"_id":"6133a6ae8ebc3e266350fb90","slug":"health-dengu-hamirpur-hamirpur-news-knp6500348144","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल संग बढ़ रहे डेंगू के भी मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल संग बढ़ रहे डेंगू के भी मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला अस्पताल में करीब 15 दिनों से फैल रहे वायरल बुखार व डेंगू से हड़कंप मचा है। जिले की सीमा से कानपुर जनपद के निर्माणाधीन नवेली पावर प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों में डेंगू फैला है। इधर अस्पताल में रैपिड एलीजा किट न होने से डेंगू की कंफर्म जांच नहीं हो पा रही है। इसके चलते प्लांट के ज्यादातर कर्मचारी कानपुर इलाज के लिए जा रहे हैं।
शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों के 1508 पर्चे बने। वहीं डेंगू के लक्षणों वाले करीब 100 लोगों की जांचे हुईं हैं। ओपीडी व पर्चा-जांच कक्ष में भीड़ रही। भीड़भाड़ के चलते मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खून की जांच कराने में लंबी लाइन में लोग लगे रहे। तमाम मरीज बिना जांच कराए वापस लौट गए। फिजीशियन डा. आरएस प्रजापति ने बताया करीब 800 मरीज वायरल बुखार व डेंगू लक्षण वाले देखे हैं। डेंगू लक्षण वाले मरीजों को जांच कराई जा रही हैै। डा. राधेरमन गुप्ता ने बताया वायरल बुखार से पीड़ित करीब 300 बच्चा का उपचार किया है। कहा सबसे ज्यादा वायरल बुखार के मरीज आ रहे हैं।
बिदोखर में मिला डेंगू का मरीज, रेफर
भरुआसुमेरपुर। बिदोखर पुरई में डेंगू बुखार का संदिग्ध मरीज शनिवार को मिला। उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है। गांव निवासी ऐनुद्दीन (55) 10 दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। बुखार आने पर गांव में ही एक प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराते रहे। शनिवार को हालत बिगड़ने पर कस्बे के एक निजी नर्सिंग होम आए। जांच में डेंगू बुखार के लक्षण पाए गए। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डेंगू की पुष्टि के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। क्षेत्र में यह डेंगू बुखार का इस माह का पहला मरीज है। निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक ने बताया जांच में मरीज में डेंगू बुखार के लक्षण मिले हैं। सदर अस्पताल से पुष्टि होगी कि मरीज को डेंगू है अथवा नहीं। (संवाद)