{"_id":"60d3714c8ebc3e2c5501df2a","slug":"health-dead-hamirpur-news-hamirpur-news-knp6358534108","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी-दस्त से पीड़ित वार्ड ब्वाय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी-दस्त से पीड़ित वार्ड ब्वाय की मौत
विज्ञापन
हमीरपुर। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण वर्तमान समय में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। 21 जून सदर अस्पताल में भर्ती वार्ड ब्वाय मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सदर अस्पताल में बुधवार को 520 लोगों ने इलाज कराया। जिसमें उल्टी-दस्त के 15 मरीज आए।
मौजूदा समय में मौसम के उतार चढ़ाव के कारण उल्टी-दस्त, वायरल आदि के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। उल्टी-दस्त के चलते मंगलवार रात इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। शहर के किंग रोड निवासी मुजीद अहमद (30) जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय के पद पर तीन साल से एक कंपनी की ओर से कार्यरत थे।
बीते 21 जून को उल्टी-दस्त के कारण उन्हें परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। वह तीन भाई-बहन थे। तीन वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। सदर अस्पताल के डा. आरएस प्रजापति ने बताया बुधवार को 520 मरीजों ने उपचार कराया। जिनमें 15 लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित भर्ती किए गए हैं।