Hamirpur: एडीएम के स्टांप लिपिक का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, जिलाधिकारी ने गठित की दो स्दस्यीय जांच कमेटी
Hamirpur News: मामले को लेकर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को जांच कमेटी में शामिल किया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी लिपिक गौरव का कहना है कि सारे आरोप निराधार हैं।
विस्तार
हमीरपुर जिले में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के स्टांप लिपिक का कार्यालय में रिश्वत लेते एक वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। मामले को संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। लिपिक को उसके पटल से हटाकर संयुक्त कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है।
वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय शंकर तिवारी के कार्यालय लिपिक गौरव शर्मा का रिश्वत लेते दो वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो पांच मिनट नौ सेकेंड और दूसरा 13 सेकेंड का है। इसमें एक व्यक्ति बैग से रुपये निकालकर देता है।
स्टांप चोरी का मामला बताकर जारी किया नोटिस
स्टांप और आदि के बात करते हुए उसे रुपये देता है। वायरल वीडियो में दिख रहे सरीला निवासी युवक बंटी का कहना है कि मेरी मां ने सरीला में एक प्लॉट लिया था। उसमें स्टांप चोरी का मामला बताकर उसे नोटिस जारी कर दिया गया। कार्यालय जाकर गौरव शर्मा से मिले तो उन्होंने एक लाख रुपये की मांग की।
आरोपी बोला- सारे आरोप निराधार हैं
मुझसे 77 हजार रुपये भी ले लिया और काम नहीं किया। मुझसे और रुपया मांगा जा रहा है। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसको लेकर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को कमेटी में शामिल किया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी लिपिक गौरव का कहना है कि सारे आरोप निराधार हैं।