फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Three people injured in road accidents

हमीरपुर: सड़क हादसों में तीन लोग घायल, करीब तीन घंटे लगा रहा जाम

Sat, 27 Nov 2021 09:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Nov 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Three people injured in road accidents
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थानाक्षेत्र के हाईवे पर दो स्थानों पर दुर्घटनाएं हुईं। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना में फैक्टरी एरिया के पास खड़े डंपर में पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना नारायनपुर गांव में दो डंपर आमने-सामने टकरा गए। जिससे एक डंपर नाला पार कर घर में घुस गया। जिससे घर में लेटी एक महिला घायल हो गई। साथ ही डंपर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार को तड़के दो दुर्घटनाएं करीब आधे घंटे के अंतराल में हुईं। नारायनपुर के पास हुई घटना के बाद करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे हाईवे पर दोनों ओर तीन किमी तक हजारों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed