फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur sports

वालीबाल मैच में सात टीमें भिड़ीं, आज होगा प्रतियोगिता का फाइनल मैच

Mon, 13 Jan 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
hamirpur sports
पौथिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामपाल वर्मा की पुण्य स्मृति सब्जी मंडी मैदान में चल रहे वालीबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन कई मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व प्रधान वीरेंद्र सचान व राजू सचान ने किया।
विज्ञापन

सोमवार को पहला मैच पटेल क्लब बरौर और रामपुर के बीच हुआ। जिसमें रामपुर की टीम पराजित हुई। दूसरा मैच में मेरठ ने भैरमपुर को हराया। तीसरे मैच में कुआखेड़ा ने पौथिया को हराया। चौथे मैच में चकेरी ने नदेहरा को व पांचवें मैच में गुजरात के श्रीनगर ने बांदा हास्टल को हराया। छठवें मैच में प्रतापपुर ने पुखरांया, सातवें मैच में इलाहाबाद ने अनुइया की टीम को हराया।
विज्ञापन

मैच में रेफरी की भूमिका प्रताप नारायण, शिवप्रसाद सचान, अजीत चतुर्वेदी व लालबहादुर ने किया। संचालन अमित सचान, आलोक दीक्षित, रोहित सैनी, रामजी ने किया। इस मौक पर डा. मनोज प्रजापति, राहुल, अंकित सचान, आनंद अशोक सचान, दयाराम गुप्ता, धर्मेंद्र सचान रहे। आयोजक आशीष सचान ने बताया कि मंगलवार को फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुसैना ने हमीरपुर को 33 रनों से हराया
गहरौली। खड़ेही लोधन के गंगा सागर स्टेडियम में चल रहे आनंद क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मैच हमीरपुर व हुसैना टीम के बीच खेला गया। जिसमें हुसेना टीम ने हमीरपुर की टीम को 33 रनों से पराजित किया। हुसैना ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 232 रन बनाए। जवाब में हमीरपुर टीम 17 ओवरो में 199 रन बनाकर आल आउट हो गई। हुसैना टीम के विकास कुमार को मैन आफ द मैच चुना गया। गोविंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बलराम सिंह राजपूत व भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रविराज बुंदेला ने विजेता टीम हुसैना को 11 हजार रुपये व उपविजेता हमीरपुर को 6 हजार रुपये, शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed