{"_id":"6276b7fe6fd6ba207e565449","slug":"hamirpur-shipahi-par-rape-ka-aarop-hamirpur-news-knp695490023","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 112 में तैनात सिपाही पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 112 में तैनात सिपाही पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। दिल्ली के मुकुंदपुर की एक युवती ने जिले में यूपी 112 में तैनात सिपाही पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को अर्जी देकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
युवती ने बताया कि औरैया जिले के रौतियापुर निवासी एक युवक की बहन उसके पड़ोस में ब्याही थी। इससे उसका वहां आना जाना था। वर्ष 2019 में उसकी युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इसी बीच युवक की नौकरी यूपी पुलिस में लग गई और वह हमीरपुर में ट्रेनिंग करने चला आया।
युवती के मुताबिक कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई। उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों के हस्तक्षेप पर युवक ने उससे औरैया कोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद आरोपी के परिजनों ने धोखे से उसका गर्भपात करा दिया। फिर उसे मायके में छोड़ दिया।
विज्ञापन
तब से वह मायके में ही रह रही है। उसका मामला परिवार न्यायालय में चल रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग एसपी से की है। एसपी का कहना है कि अर्जी मिली है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है।