{"_id":"62f7f2ddbec5541b1e41947b","slug":"hamirpur-now-get-income-caste-and-residence-certificate-made-on-umang-app-hamirpur-news-knp71276614","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर : अब उमंग एप पर बनवाएं आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर : अब उमंग एप पर बनवाएं आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र
विज्ञापन
हमीरपुर। उमंग एप से तीन तरह के प्रमाण पत्र बन रहे हैं। आने वाले समय में ऑनलाइन आवेदन से आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र के अलावा कई तरह के प्रपत्र भी बनेंगे। इसके लिए केवल 15 रुपये ही ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया भी काफी सरल है।
जन सुविधा केंद्रों या कॉमन सर्विस सेंटर से किसी तरह का ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनवाने या किसी योजना का आवेदन करने के लिए 50 से 100 रुपये तक की फीस लगती है। ई-डिस्ट्रिक मैनेजर संजय वर्मा ने बताया कि फिलहाल उमंग एप से आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन हो रहे हैं। अन्य विभागों से कहा गया है कि वह भी अपनी सेवाएं इस एप पर शुरू करें। उमंग एप को नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से बनाया गया है। मैनेजर ने बताया कि जन सुविधा केंद्रों पर 30 रुपये शुल्क ऑनलाइन आवेदन का निर्धारित है, जिसमें 15 रुपये सरकार को जाता है और 15 रुपये केंद्र संचालक का होता है।
--------------------
नाम व पता ही टाइप करना होगा
ई-डिस्ट्रिक मैनेजर बताते हैं कि एप बहुत ही सरल है। आवेदन करते समय नाम व पता ही टाइप करना होगा, बाकी के विकल्प खुद ही आ जाते हैं। उनको सिलेक्ट किया जाता है। कोई भी व्यक्ति उमंग एप को चला सकता है।
विज्ञापन
-------------
(सुरेश कुमार)