{"_id":"61f2f7b2fc59a1256d1d50fe","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6774563172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, रिश्तेदार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, रिश्तेदार घायल
विज्ञापन
मृतक धन्नंजय यादव की फाइल फोटो।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। मौसेरे भाई के तिलक कार्यक्रम के लिए सब्जी व पनीर लेकर कस्बे से वापस बाइक से जा रहे दो युवकों को मुंडेरा रोड पर भौनिया मोड़ के पास मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर शादी वाले घर में कोहराम मच गया। बाइक सवार बिना हेलमेट के थे।
सिसोलर गांव निवासी धनंजय (22) हाल मुकाम मौदहा अपने मौसेरे भाई अतुल यादव के तिलक के कार्यक्रम के लिए सब्जी व पनीर लेने अतुल की बुआ के लड़के संदीप (23) निवासी गुखरही जनपद बांदा के साथ कस्बे में बाइक से आए। सामान लेने के बाद करीब साढ़े 12 बजे वापस जा रहे थे। तभी भौनिया मोड़ के पास ओवरलोड अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे धनंजय की मौके पर मौत हो गई जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल से नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
मृतक धनंजय के पिता विजय बहादुर यादव ने बताया वह संग्रह अमीन हैं। बताया कि तीन बेटों में धनंजय सबसे छोटा था। बताया कि इंटर तक की शिक्षा पाने के बाद लकवा बीमारी से ग्रसित होने पर घर में ही परचून की दुकान चलाता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई है। बताया कि बड़ा बेटा अजय कानपुर हैलट में कर्मी है। वहीं, संजय दिल्ली पशुपालन विभाग में ट्रेनिंग ले रहा है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और खुशी का माहौल गमगीन में तब्दील हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।