फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

हादसे में युवक की मौत, रिश्तेदार घायल

Fri, 28 Jan 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
hamirpur news
मृतक धन्नंजय यादव की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। मौसेरे भाई के तिलक कार्यक्रम के लिए सब्जी व पनीर लेकर कस्बे से वापस बाइक से जा रहे दो युवकों को मुंडेरा रोड पर भौनिया मोड़ के पास मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर शादी वाले घर में कोहराम मच गया। बाइक सवार बिना हेलमेट के थे।
विज्ञापन

सिसोलर गांव निवासी धनंजय (22) हाल मुकाम मौदहा अपने मौसेरे भाई अतुल यादव के तिलक के कार्यक्रम के लिए सब्जी व पनीर लेने अतुल की बुआ के लड़के संदीप (23) निवासी गुखरही जनपद बांदा के साथ कस्बे में बाइक से आए। सामान लेने के बाद करीब साढ़े 12 बजे वापस जा रहे थे। तभी भौनिया मोड़ के पास ओवरलोड अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे धनंजय की मौके पर मौत हो गई जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल से नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक धनंजय के पिता विजय बहादुर यादव ने बताया वह संग्रह अमीन हैं। बताया कि तीन बेटों में धनंजय सबसे छोटा था। बताया कि इंटर तक की शिक्षा पाने के बाद लकवा बीमारी से ग्रसित होने पर घर में ही परचून की दुकान चलाता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई है। बताया कि बड़ा बेटा अजय कानपुर हैलट में कर्मी है। वहीं, संजय दिल्ली पशुपालन विभाग में ट्रेनिंग ले रहा है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और खुशी का माहौल गमगीन में तब्दील हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed