{"_id":"61f2f593d0db1d252f10b6d3","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp677455824","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ प्रतियोगिता में लल्ली की बैलगाड़ी अव्वल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ प्रतियोगिता में लल्ली की बैलगाड़ी अव्वल रही
विज्ञापन
बंगरा गांव में दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ती बैलगाड़ी।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। क्षेत्र के बंगरा गांव में बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन छेड़ीबेनी गांव के पास हुआ। दौड़ में लल्ली यादव की बैलगाड़ी अव्वल रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान ने किया। प्रतियोगिता में दूरदराज से आई आठ बैलगाड़ियों ने हिस्सा लिया।
बुधवार को बंगरा गांव में हर साल की तरह बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कावर डेरा निवासी मुलायम यादव, बारेलाल यादव, लल्लू यादव व डिल्ली श्रीवास, बंगरा के सुखलाल यादव, सुनील यादव, दीपू परिहार, खंडौत के नोखेलाल यादव की बैलगाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुईं। प्रतियोगिता का आयोजन सरीला-विवांर मार्ग पर बंगरा व छेड़ीबेनी गांव के बीच हुआ।
प्रतियोगिता में प्रथम विजेता लल्ली यादव बंगरा को बक्सा, द्वितीय विजेता सुनील यादव बिलगांव कुठला, तृतीय विजेता बारेलाल यादव कावर डेरा को टंकी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार प्रधान पट्टू साहू ने प्रदान किए। प्रतियोगिता कराने में प्रधान के साथ समस्त ग्रामीणों का सहयोग रहा। बैलगाड़ी प्रतियोगिता देखने के लिए गांव सहित क्षेत्र से भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।