फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

तीसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन

Fri, 28 Jan 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
hamirpur news
शहर के महिला महाविद्यालय गेट के पास लगे बैरियर में कोतवाल को निर्देशित करते सीओ विवेक यादव। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। वहीं, सदर व राठ विधानसभा से सपा प्रत्याशियों ने तीन तीन सेट, राठ विधानसभा सीट से टिकट बदलने की आस लगाए पूर्व विधायक डा.अंब्रेश कुमारी ने भी संभावित के तौर पर सपा से नामांकन पत्र लिया है। गुरुवार को 14 प्रत्याशियों ने कुल 26 नामांकन सेट लिए। वहीं अभी तक 29 लोग नामांकन पत्र ले जा चुके है। इसी तरह कांग्रेस व अन्य क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए।
विज्ञापन

हमीरपुर सदर सीट से सपा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति ने नामांकन के तीन सेट लिए। गोहांड के इटौरागंग निवासी राठ से सपा प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा ने तीन सेट, राठ के चरखारी रोड निवासी डा. अंब्रेश कुमार ने संभावित सपा से नामांकन के लिए दो सेट लिए हैं। मौदहा कस्बा के मराठीपुरा मोहल्ला निवासी अनीता अनुरागी ने संभावित कांग्रेस से दो सेट, बिवांर कस्बा निवासी प्रीती ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक सेट, खड़ेहीजार निवासी राजा भैया कुशवाहा ने जन अधिकार पार्टी से एक, शहर के रमेड़ी तरौस मोहल्ला निवासी संदीप कुमार ने निर्दलीय से एक सेट, मुस्करा के इमिलिया निवासी दिनेश सिंह उर्फ पप्पू ने जन अधिकार पार्टी से, राठ कस्बा के लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी अनीता अहिरवार ने आजाद समाज पार्टी से चार सेट व महोबा जिले के समदनगर निवासी कमलेश कुमार वर्मा ने संभावित कांग्रेस से एक नामांकन सेट लिया है। इसी तरह सुमेरपुर कस्बा के गुरगुज मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र सिंह ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से दो सेट, सुमेरपुर के बांकी निवासी अनंतराम शिवहरे ने भी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से दो सेट, राठ तहसील के पड़रा निवासी मातादीन ने बहुजन मुक्ति पार्टी से दो सेट, ललपुरा निवासी रामगोपाल यादव ने भीष्म प्रतिज्ञा पार्टी से एक सेट एक सेट लिया है। नामांकन के तीसरे दिन भी किसी ने नामांकन नहीं कराया। मगर पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

नामांकन स्थल गेट तक पहुंचा सपा प्रत्याशी का वाहन
नामांकन कार्य के दौरान सदर विधानसभा से सपा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति के समर्थक एक चार पहिया वाहन से नामांकन स्थल के मुख्य गेट तक आ गए। वाहन देख पुलिस सतर्क हुई। सदर सीओ विवेक यादव ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया। इसके बाद वाहन सवार लोग चले गए। इसके बाद सीओ के निर्देश पर शहर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed