{"_id":"61f2f21a9fd8da3bae67849a","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6774541186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंपर जोड़ते संविदा लाइनमैन आया करंट की चपेट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंपर जोड़ते संविदा लाइनमैन आया करंट की चपेट, मौत
विज्ञापन
मृतक दीपक कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। क्षेत्र के परछा गांव में बुधवार दोपहर हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़कर जंपर जोड़ रहे उपहरका गांव निवासी संविदा लाइनमैन करंट के चपेट में आ गए। बुरी तरह झुलसे लाइनमैन को ग्रामीण सीएचसी ले गए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
उपरंहका निवासी दीपक कुमार (25) पिछले तीन वर्षों से विद्युत कॉरपोरेशन में संविदा लाइन में थे। वह ममना पावर सब स्टेशन के गहुली फीडर का काम देखते थे। बुधवार को परछा गांव किनारे बने बजरंगबली आश्रम के पास हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़कर जंपर जोड़ रहे थे। उसी समय करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गए। घटना के बाद लाइनमैन राजेंद्र ग्रामीणों के सहयोग से उसे एंबुलेंस के जरिए सीएचसी लाए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉ.कमलेंद्र सिंह ने बताया कि लाइनमैन की हालत नाजुक होने पर उसे रेफर किया गया है। गंभीर हालत में घायल संविदा लाइनमैन ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
मृतक के पिता रघुवीर ने बताया कि वह उनका बड़ा बेटा था। पिछले आठ दिसंबर 2020 को शादी हुई थी। दो छोटे भाई सचिन व रंजीत हैं। बताया कि सभी मेहनत-मजदूरी कर जीवन-यापन करते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पावर कॉरपोरेशन के जेई अनिल कुमार ने बताया कि लाइन में बिना शटडाउन के काम कर रहा था। उसी समय करंट की चपेट में आ गया।