{"_id":"61eeecb605ec15442240a481","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6771054178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन स्थल पर बनाए गए आठ बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन स्थल पर बनाए गए आठ बैरियर
विज्ञापन
शहर के महिला महाविद्यालय के पास मोबाइल बैरियर लगवाते यातायात प्रभारी संजय मिश्रा।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले की दोनों विधानसभाओं के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। नामांकन स्थल और उसके आसपास भीड़ एकत्र न हो इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर आठ बैरियर लगाए गए हैं। जिसमें 14 इंस्पेक्टर, 24 एसआई, 102 आरक्षियों को तैनात किया गया है। जबकि नामांकन स्थल और नामांकन के बाहर एक-एक सीओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि नामांकन स्थल कलक्ट्रेट गेट कंचन लॉज के पास के बैरियर पर एक इंस्पेक्टर व दो आरक्षी रहेंगे। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर तीन इंस्पेक्टर, चार एसआई, एक हेड कांस्टेबल, 22 आरक्षी व दो महिला आरक्षी लगाए गए हैं।
आंबेडकर पार्क बैरियर पर एक इंस्पेक्टर, एक एसआई, 24 आरक्षी, दो महिला आरक्षी, चौरादेवी प्रथम बैरियर में एक इंस्पेक्टर, तीन एसआई, मुख्य आरक्षी एक व 14 आरक्षी तैनात किए जाएंगे। महिला डिग्री कॉलेज बैरियर पर एक इंस्पेक्टर, दो एसआई, नौ आरक्षी, एसबीआई तिराहा बैरियर पर एक इंस्पेक्टर, दो एसआई, मुख्य आरक्षी तीन व दो आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दीक्षित स्वीट्स तिराहा के बैरियर पर एक इंस्पेक्टर, दो एसआई, दो मुख्य आरक्षी व सात आरक्षी ड्यूटी पर रहेंगे। कलक्ट्रेट के अंदर नामांकन स्थल के पास पांच इंस्पेक्टर, एक महिला थानाध्यक्ष, एक महिला दरोगा, दस एसआई, दस महिला सिपाही के अलावा एलआईयू की पूरी यूनिट तैनात की गई है। कृषि विभाग, राइफल क्लब व अन्य स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने सभी प्वांइटों का निरीक्षण कर बैरियरों पर तैनात किए गए कर्मियों को सख्ती के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।